जम्मू & कश्मीर के दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के हमले में J&K पुलिस का जवान गोली लगने से घायल हो गया। कुलगाम जिले में पिछले 48 घंटों के दौरान पुलिसकर्मियों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला था।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों ने कल रात कांस्टेबल सलीम युसूफ भट के यमराच स्थित मकान को घेर लिया और उस पर गोलियां चलायी। गोली लगने से घायल सलीम को तत्काल अनंतनाग जिला अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में उसे श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
एक अन्य घटना में शोपियां थाने के समीप कल देर रात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं और उन्हें वहां से भागने पर विवश कर दिया। इससे पहले कल शोपियां में मंतरीबुघ के समीप आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती दल पर गोलियां चलाई, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
गत 26 जुलाई को कुलगाम में आतंकवादियों ने पुलिस के विशेष अभियान समूह के एक कांस्टेबल गोवहर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



