दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हसनपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। पुलिस ने कहा, “दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।”
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
हाल ही में ढेर किए थे जैश के तीन आतंकी
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को भी बडगाम जिले में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ढेर किया था। सेना ने उनके पास से तीन एके-56 राइफल बरामद की थी। पुलिस ने बताया कि, मारे गए तीनों आतंकवादियों में से एक आतंकी श्रीनगर का ही रहने वाला था जबकि दो आतंकी विदेशी थे।


Download Android App
Download iOS App



