J&K : पुलवामा में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फेंका ग्रेनेड और गोलीबारी की , कोई हताहत नहीं

Summary :

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों की एक टीम पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की, हालांकि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों की एक टीम पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की, हालांकि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 8 बजकर 55 मिनट पर हुई जब आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले में एसबीआई की राजपुरा चौक शाखा के निकट पुलिस और सीआरपीएफ के नाका दल पर हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

Shera Rajput