जम्मू & कश्मीर में रियासी जिले के ककरयाल में श्री माता वैष्णो देवी नारायण अस्पताल में दो साल से भी कम समय में दो लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रैल 2016 में इस अस्पताल का उद्धाटन किया था। इस अस्पताल में मुख्यतौर पर हृदय रोग और कैंसर का इलाज होता है। इसके अलावा 20 से अधिक रोगों का इलाज भी यहां उपलब्ध है।
प्रवक्ता ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की साझेदारी वाले 230 बिस्तर वाले इस अस्पताल में डॉक्टरों ने हृदय के 105 ऑपरेशन, 400 मरीजों की एंजियोप्लास्टी, 150 मरीजों में पेसमेकर और 105 (हड्डी) जोड़ों को बदलने का काम किया है।
उन्होंने बताया कि श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य के राज्यपाल एनएन वोहरा ने हाल ही में अस्पताल के कामकाज की समीक्षा की है। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘22 महीने के कामकाज के दौरान अस्पताल में घरेलू और बाहरी सहित 2.05 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया गया है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल में 2,740 कैंसर मरीजों का भी इलाज किया गया है।
अन्य हेल्थ सम्बन्धित जानकारियों के लिए यहाँ पढ़ते रहिये।


Download Android App
Download iOS App



