संघर्ष विराम उल्लंघन : जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों ने की फायरिंग

Summary :

NULL

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण के पास बसे गांवों और अग्रिम चौकियों पर रात भर गोलाबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने  बताया कि बालकोट सेक्टर में सीमा पार से देर रात शुरू हुई गोलाबारी दो घंटे से अधिक समय तक चलती रही।

उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने इस गोलाबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया।  अधिकारी ने बताया कि गोलाबारी की वजह से किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की तत्काल सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बसे गांवों और सीमाई चौकियों को निशाना बनाया।  इस साल जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team