बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस जिन्हें लेकर पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही हैं कि वह सलमान खान की फिल्म किक 2 का हिस्सा नहीं हैं।
जैकलिन ने इस बात पर बोलते हुए कहा है कि अगर फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म में उनकी मौजूदगी की पुष्टि की है तो जाहिर है कि वह फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के साथ जरूर काम करती हुई दिखाई देंगी।
यह तो आप सब जानते ही हैं कि साल 2014 में सुपरस्टार सलमान खान के साथ किक में जैकलिन काम कर चुकी हैं।
यह अफवाहें आ रहीं थी कि फिल्म के सीक्कल में जैकलिन सलमान के साथ नहीं दिखेंगी। लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने पिछले कुछ दिन पहले ही अपने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों का खंडन किया था।
स पर प्रतिक्रिया देते हुए जैकलिन ने कहा, “साजिद नाडियाडवाला ने पुष्टि की है तो हां, मैं ‘किक 2’ में सलमान (खान)के साथ काम करूंगी।”
जैकलिन ने शनिवार को गोवा पायरेट्स टीम की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में मिश्रित मार्शल आर्ट टूर्नामेंट सुपर फाइट लीग (एसएफएल) में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह कहा। फिटनेस के प्रति जागरुक अभिनेत्री एमएमए सुपर फाइट लीग का समर्थन करने का मौका पाकर खुश हैं।
उन्होंने कहा, “यह अद्भुत है। ईमानदारी से कहूं तो मैं उनमें से नहीं हूं, जो एमएमए या बॉक्सिंग करते हैं। मैंने अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘ब्रदर्स’ में काम किया, जिसमें उन्होंने अद्भुत एक्शन किया, जिससे इसमें मेरी दिलचस्प पैदा हुई।”
उन्होंने कहा, “इसके अलावा, अपने शारीरिक व्यायाम के लिए, मैं बॉक्सिंग और किक-बॉक्सिंग को शामिल करने की कोशिश करती हूं, क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि यह बेहद शानदार खेल है। इसे पुरुष या महिला और लड़कियां हों या लड़के सभी समान रूप से कर सकते हैं।”
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App











