जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके में एक स्क्रैपयार्ड में लगी भयानक आग। घटना की सूचना मिलने ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग का प्रकोप जारी है, और वहीं दमकल कर्मचारी आग को बुझाने के लिए बड़ी मशक्क्त कर रही है। जानकारी के मुताबिक, किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। ज्यादा मात्रा कबाड़ होने के कारण आग फैल गई है। और आग पर काबू पाने के लिए बचावकर्मी की तरफ से कड़ी मेहनत की जा रही है।
वहीं, घटना की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर के SDM साउथ मनु हंसा ने कहा, काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। थोड़े ही समय में पूरी तरह आग को बुझाया जाएगा। यहां पर एक कबाड़ी की दुकान है। किसी भी प्रकार की जानकारी हमारे नजर में आएगी तो एक्शन लिया जाएगा। कोई हताहत नहीं हुई है।
आग किस वजह से लगी इसकी सही जानकारी नही मिली है। आग पर बुझाने के लिए बड़ी मशक्कत की जा रही है। इस घटना में भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




