कश्मीर घाटी में पनप रहे आतंकवाद को जोरदार झटका देते हुए, हिजबुल मुजाहिदीन के ऑपरेशनल कमांडर सैफुल्लाह मीर को पुलिस और सुरक्षाबलों ने रविवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रंगरेठ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में उसके सहयोगी को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन पुलिस द्वारा प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।
सैफुल्लाह को डॉ. सैफुल्लाह के रूप में जाना जाता था। उसने हिजबुल कमांडर नाईकू की मौत के बाद आतंकवादी संगठन के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी। नाईकू इस वर्ष 6 मई को पुलवामा जिले के बेगपोरा गांव में मुठभेड़ में मारा गया था। सैफुल्लाह उन 10 वांछित स्थानीय आतंकवादी कमांडरों में शामिल था, जिसके कश्मीर में पनपते आतंकवाद के आइकॉन की तरह देखा जाता था।
सैफुल्लाह मेडिसीन में अपना करियर बनाना चाहता था। हालांकि बाद में वह रिपेयर और मेडिकल सामग्रियों को हैंडल करने के क्षेत्र में डिप्लोमा करने में सफल रहा। उसे उसके गांववाले डॉ. कहते थे।
आतंकवादी संगठन का कमांडर बनने से पहले सैफुल्लाह ने तीन महीने तक प्रतिष्ठित शेर-ए-कश्मीर इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसकेआईएमएस) में अपनी सेवाएं दी थीं। सैफुल्लाह का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है।


Download Android App
Download iOS App



