जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा के दोनों मार्गों पर 38 विशेष प्रशिक्षित माउंटेन रेस्क्यू टीमों की तैनाती की जाएगी। ये टीमें भक्तों को मुसीबत से बचाएंगी। साथ ही अगर कोई आपदा आती है तो ये विशेष टीमें देवदूत बनकर आपकी मदद करेंगी। इन टीमों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। पिछले साल करीब साढ़े चार लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।
Highlight :
- अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू
- श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीमों की तैनाती
- विशेष टीमें देवदूत बनकर करेगी मदद
मार्गों पर विशेष प्रशिक्षित माउंटेन रेस्क्यू टीमों की तैनाती
अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा के दोनों मार्गों पर 38 विशेष प्रशिक्षित माउंटेन रेस्क्यू टीमों की तैनाती की जाएगी। ये टीमें भक्तों को मुसीबत से बचाएंगी। साथ ही अगर कोई आपदा आती है तो ये विशेष टीमें देवदूत बनकर आपकी मदद करेंगी। इन टीमों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। पिछले साल करीब साढ़े चार लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।
प्रबंधों की व्यापक समीक्षा
कानून एवं व्यवस्था के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने सोमवार को पुलिस स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स, नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स, बीएसएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की माउंटेन रेस्क्यू टीम के साथ बैठक कर यात्रा के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों के लिए किए गए प्रबंधों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की 13 टीम, एसडीआरएफ की 11 टीम, एनडीआरएफ की 8, बीएसएफ की 4 और सीआरपीएफ की 2 टीमों की यात्रा के दोनों मार्गों पर संवेदनशील स्थानों पर तैनाती की जाएगी।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा की विशेष ड्यूटी पर चर्चा
विजय कुमार जिनके पास आर्म्ड पुलिस, सिविल डिफेंस और होमगार्ड के कमांडेंट जनरल का पदभार भी है, ने विभिन्न टीमों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की विशेष ड्यूटी पर चर्चा की। उन्होंने टीमों के पास पर्याप्त उपकरणों की उपलब्धता के मूल्यांकन, और अपग्रेड करने के लिए विशेष सिफारिशें व संसाधनों के पर्याप्त इस्तेमाल पर चर्चा की। उन्होंने टीम के सदस्यों की वर्दियों की वाटर प्रूफिंग, फिटनेस पर जोर दिया ताकि बचाव कार्य बेहतर तरीके से हों। विजय कुमार ने टीमों से कहा कि वह अपने पेशेवर कौशल का इस्तेमाल करें जिस तरीके से होने प्रशिक्षण दिया गया है और आपदा की स्थिति के दौरान अपनी ड्यूटी बखूबी निभाएं।


Download Android App
Download iOS App




