जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आतंकवाद रोधी मोर्चे पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवानों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रथम श्रेणी प्रशस्ति पत्र से शुक्रवार को सम्मानित किया। उन्हें नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 अगस्त 2020 को आतंकवादी हमले के दौरान सूझबूझ का परिचय देने के लिए सहायक उपनिरीक्षक नौनिहाल सिंह को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
वहीं, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र के साथ 15-15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
उन्होंने बताया कि 22 अन्य सीआरपीएफ जवानों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ 5000-5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस महानिदेशक ने उम्मीद जताई कि ये अधिकारी और जवान इसी उत्साह से काम जारी रखेंगे और बल एवं स्वयं के लिए और पुरस्कार और सम्मान हासिल करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



