कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. वही जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक आतंकी मारा गया है. फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में LOC के पास पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी, दो व्यक्ति घायल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के दायरू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार को इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है। विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।


Download Android App
Download iOS App



