जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शनिवार की शाम बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। इस हमले में सीआरपीएफ का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर सोपोर में अहद साहब बाईपास पर सीआरपीएफ जवानों पर गोलीबारी की। इस क्षेत्र में घेराबंदी की गई है और अतिरिक्त सुरक्षा बल लाया गया है।
कोरोना : J&K में कोरोना के 13 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 341 तक पहुंची
हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में तेजी आई है। शनिवार को शोपियां और किश्तवाड़ में दो अलग-अलग अभियानों में चार आतंकवादी मारे गए।


Download Android App
Download iOS App



