जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय नौ आतंकवादियों की सूची जारी की और इन सभी आतंकवादियों की सूचना देने वाले को उचित ईनाम देने की घोषणा की है। कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने आधिकारिक ट्वीटर पर आतंकवादियों की फोटो के साथ और अन्य विवरण जारी किया है। आतंकवादियों के नाम वसीम कादिर मीर, शाहिद खुर्शीद, इरफान अहमद सोफी, बिलाल अहमद भट, शाकिब मंसूर डार, अबीरार नदीम भट, मुहम्मद यूसूफ डार उर्फ इस्स कांट्रू, मुहम्मद अब्बास शेख और उबैद शाफी डार हैं।

इनमें से सात श्रीनगर से है जो अधिकतर नए शहर के रहने वाले है जबकि एक बारामूला और अन्य कुलगाम से हैं। इनमें से एक आतंकवादी ने 2021 में और छह ने 2020 में आतंकवाद गतिविधियों में शामिल हुए। जबकि तीन अन्य कई वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय हैं। पुलिस ने इन आतंकवादियों की जानकारी देने के लिए कई मोबाइल फोन और लैंडलाइन नंबर भी साझा किए हैं। उन्होंने इन आतंकवादियों की सूचना देने वालों को ईनाम देने का वादा किया है।
कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि आतंकवादी नाका पर हमले से लेकर आईईडी विस्फोट करने के अपने तौर-तरीके बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल अपने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को फिर से शरू कर रहे हैं क्योंकि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि घाटी में ‘स्टीकी बमों’ की तस्करी की गई है। कुमार ने कहा सुरक्षा बल आतंकवादियों की योजनाओं को विफल करने के लिए श्रीनगर शहर में तलाशी अभियान चला रहा है।


Download Android App
Download iOS App



