जम्‍मू : सीआरपीएफ के जवानों ने दो लश्‍कर के आतंकी को किया गिरफ्तार

Summary :

NULL

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में दो जगहों पर शनिवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। आतंकियों की फायरिंग का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सीआरपीएफ और राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के जवानों ने दो लश्‍कर के आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सुरक्षा बलों को एक ग्रेनेड और कई पत्रिकाएं बरामद हुई हैं।

पुलिस पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला जिले के सोपोर सेक्‍टर में सोपोर पुलिस, राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और सीआरपीएफ के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान लश्‍कर-ए-तैयबा के दो आतंकी तनवीर अहमद मीर और तनवीर अहमद नाजर को गिरफ्तार किया है।

सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कुछ आतंकी सोपोर में छुपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने भारतीय सेना के जवानों के साथ सोपोर सेक्‍टर की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर चली फायरिंग के बाद दोनों लश्‍कर के आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आतंकियों के पास से एक ग्रेनेड और कुछ पत्रिकाएं बरामद हुई हैं।

Desk Team