जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान मंगलवार को दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस और सेना द्वारा दोबनार मच्छल इलाके में अभियान चलाया गया और फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों इलाके की घेराबंदी की, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया।
Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी
Summary :
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान मंगलवार को दो आतंकवादी मारे गए।


Download Android App
Download iOS App



