बीते दिन जम्मू-कश्मीर से पथराव की घटना सामने आई है। बता दें कि अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान पत्थरबाजी के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है,और चार अन्य को हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे
उन्होंने बताया कि शनिवार को नरवाल बाईपास इलाके में मलिक मार्केट में अतिक्रमित भूखंड पर निर्मित वाहन शोरूम को ढहाए जाने की मुहिम के दौरान हुई पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में शोरूम का मालिक सज्जाद अहमद बेग शामिल है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यहां अतिक्रमण रोधी मुहिम के दौरान हुए पथराव के संबंध में हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य को हिरासत में लिया है।’’अधिकारियों ने कहा कि इन सभी से त्रिकुटा नगर थाने में पूछताछ की जा रही है।
लोगों ने पथराव और विरोध प्रदर्शन किया
दरअसल, जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। जम्मू में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान लोगों ने मामूली पथराव और विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुम्हामा, पीरबाग, पदशाहीबाग, निशात और छत्तबल सहित श्रीनगर में कई जगहों से अतिक्रमण हटा दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



