Jammu-Kashmir: पुंछ में कार नदी में गिरी, 7 घायल, तलाशी अभियान जारी

Summary :

Jammu-Kashmir: तीन घायलों को राजौरी रेफर किया गया

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में  दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां एक कार सड़क से उतरकर पुंछ नदी में गिर गई, जिससे सात लोग घायल हो गए, जबकि अन्य के लापता होने की आशंका है। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए SSP पुंछ के नेतृत्व में और SDRF टीमों के सहयोग से एक तेज बचाव अभियान शुरू किया गया।  पीड़ितों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे हमें सूचना मिली। हमारी पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। कार नदी में थी। हमने सात लोगों को बचाया। तलाशी अभियान चल रहा है यह पता लगाने के लिए कि कार में और यात्री थे या नहीं।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

डिप्टी कमिश्नर विकास कुमार कुंडल ने कहा कि सात घायल लोगों को अस्पताल लाया गया। शाम करीब साढ़े सात बजे एक कार नदी में गिर गई। पुलिस, SDRF और जिला प्रशासन की टीमों ने वाहन को बाहर निकाला। सात लोगों को अस्पताल लाया गया है। इसमें 11-12 यात्री हो सकते हैं, तलाशी अभियान जारी है। तीन लोगों को राजौरी रेफर किया गया है। सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।