Jammu & Kashmir: जम्मू शहर में अमरनाथ यात्रियों के मुख्य आधार शिविर को नया स्वरूप मिलने जा रहा है तथा प्रशासन ने निर्माण कार्यों को पूरा करने की समय सीमा 20 जून तय की है।
Highlights
- अमरनाथ यात्रा हुई शुरू
- यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां शुरू
- JK प्रशासन ने यात्रा के लिए कसी कमर
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंप में 20 जून तक सभी कार्य खत्म होने के निर्देश दिए हैं। डिवीजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार ने इस दौरान यात्री निवास में अधिकारियों के साथ बैठक भी की जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा निष्पादित किए जा रहे चल रहे कार्यों की स्थिति के बारे में विस्तार से जाना।
वरिष्ठ अभिकारी रहे मौजूद
दौरे में पहुंचे अधिकारियों में नगर निगम कमिश्नर, डीआइजी जेएसके, डिप्टी कमिश्नर जम्मू, एसएसपी जम्मू, एसएसपी सुरक्षा, एसएसपी ट्रैफिक, सीआरपीएफ, पर्यटन, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम, जल शक्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि प्रवेश द्वार की मरम्मत, सड़कों की मरम्मत, पार्किंग स्थल को समतल करना, रंग रोगन, शौचालयों का नवीनीकरण, एसी, पंखों की मरम्मत, लाइटें, फ्लड लाइटें लगाने के अलावा यात्री निवास के भीतर यात्रियों की सुविधा के लिए और भी काम युद्धस्तर पर चल रहे हैं।
डिस्प्ले बोर्ड लगाने के भी दिए निर्देश
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को यात्री निवास के आसपास तथा अंदर सड़क की सतह को समतल बनाए रखने के निर्देश देते हुए डिवकाम ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी हो इसका विशेष ध्यान रखें। इसी के साथ उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री निवास, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पंजीकरण तथा आरएफआइडी काउंटरों के बारे में जानकारी के साथ डिस्प्ले बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।


Download Android App
Download iOS App






