Jammu & Kashmir: लोकसभा चुनाव की वोटिंग संपन्न होने के बाद सबको रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. आज जारी हुए परिणाम में जम्मू कश्मीर में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। जहां सभी को चौंकाया था तो वहीं बारामूला सीट पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की हार ने सभी को हैरान कर दिया।
Highlights
- प्रदेश में टक्कर का मुकाबला
- सियासी उलटफेर देखने को मिला
- उमर अब्दुल्ला की हार
जम्मू-कश्मीर में हुआ टक्कर का मुकाबला
जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला को तीसरी बार चुनावी हार मिली है। सिर्फ उमर ही नहीं पीडीपी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें नेशनल कान्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ हुसैन लारवी ने हराया है। श्रीनगर संसदीय सीट नेशनल कान्फ्रेंस के आगा सैयद रुहुल्ला ने जीती है।
उमर अब्दुल्ला की तीसरी चुनावी हार
यह उमर अब्दुल्ला की तीसरी चुनावी हार है। सिर्फ उमर ही नहीं, पीडीपी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें नेशनल कान्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ हुसैन लारवी ने हराया है।
जुगल किशोर शर्मा ने जीत की हैट्रिक
अलबत्ता, ऊधमपुर-कठुआ संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार डा. जितेंद्र सिंह और जम्मू से भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। श्रीनगर संसदीय सीट नेशनल कान्फ्रेंस के आगा सैयद रुहुल्ला ने जीती है। कांग्रेस छोड़कर आए गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने सिर्फ तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था और तीनों पर उसके प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। वह उमर अब्दुल्ला की हार पर जरूर दिल को तसल्ली दे रहे होंगे क्योंकि बारामूला में उन्होंने इंजीनियर रशीद को समर्थन दिया था।
इन सीटों पर उतरी थी भाजपा
जम्मू और ऊधमपुर-कठुआ सीट पर नेशनल कान्फ्रेंस व पीडीपी ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के साथ गठजोड़ करते हुए अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। भाजपा इन्हीं दो सीटों पर चुनाव लड़ी है। अन्य तीन सीटों पर कांग्रेस ने नेशनल कान्फ्रेंस का साथ दिया।


Download Android App
Download iOS App






