Jammu-Kashmir में खामेनेई की मौत पर भारी विरोध प्रदर्शन, 2 दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद; एग्जाम कैंसिल; जानें क्या है ताजा हालात

Jammu Kashmir schools colleges closed: कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं। सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को दो दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने भी सोमवार और मंगलवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

Jammu Kashmir protest news: ईरान हमलों के बाद बढ़ी सतर्कता, संवेदनशील इलाकों में सख्ती

अधिकारियों के अनुसार, ईरान पर हुए US-इज़राइली हमलों के बाद हालात को देखते हुए ये कदम उठाया गया है, ताकि शरारती तत्व माहौल खराब न कर सकें। श्रीनगर के पुराने शहर और शिया बहुल इलाकों में सुरक्षा और ज्यादा कड़ी कर दी गई है।

Kashmir protest latest update: लाल चौक पर बैरिकेड, घाटी के सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ी

लाल चौक समेत कई जगहों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। घाटी के सभी 10 जिलों में पाबंदियां लागू हैं और कई इलाकों में आवाजाही सीमित कर दी गई है, हालांकि श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य बना हुआ है।

Iran Supreme Leader death protest: एलजी मनोज सिन्हा ने की सुरक्षा समीक्षा, शांति की अपील

मनोज सिन्हा ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पुलिस और सुरक्षा बलों की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

Jammu Kashmir schools colleges closed: CM उमर अब्दुल्ला की अपील, ईरान में छात्रों की सुरक्षा पर फोकस

उमर अब्दुल्ला ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की और कहा कि सरकार ईरान में मौजूद जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर रही है। साथ ही सभी समुदायों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

Also Read: LIVE: युद्ध में शामिल होंगे NATO देश! हमले में 560 अमेरिकी सैनिक मारे जाने का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।