Jammu-Kashmir: डोडा के चत्तरगला इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्तैद है। पूरे इलाके की घेराबंदी की जा रही है। रात के अंधेरे में सुरक्षाबलों को कई तरह की मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। इस इलाके में सुरक्षाबलों की एक आतंकवादी से मुठभेड़ जारी है। आतंकी की तरफ से गोलीबारी की जा रही है। वहीं, जवाब में सुरक्षाबल पूरी तैयारियों के साथ आतंकी का सामना कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ जम्मू के एडीजीपी ने ट्वीट करते हुए लिखा, सेना और पुलिस के संयुक्त नाके द्वारा डोडा के चत्तरगला इलाके में एक आतंकवादी से मुठभेड़ जारी है। और गोलीबारी हो रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




