Jammu & Kashmir : आतंकी हिंसा तब तक जारी रहेगी जब तक पाकिस्तान के साथ सटी सीमा से घुसपैठ होती रहेगी – फारूक अब्दुल्ला

Summary :

Jammu & Kashmir : नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रियासी में आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकी हिंसा तब तक जारी रहेगी जब तक पाकिस्तान के साथ सटी सीमा से घुसपैठ होती रहेगी। उन्होंने रियासी में श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि खुदा ऐसे लोगों को भेजे जो इस कृत्य को अंजाम देने वालों को दोजख का रास्ता दिखाए। Highlight :  फारूक अब्दुल्ला को बड़ा बयान आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा सरहदें अभी भी पूरी तरह बंद नहीं आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा…

Jammu & Kashmir : नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रियासी में आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकी हिंसा तब तक जारी रहेगी जब तक पाकिस्तान के साथ सटी सीमा से घुसपैठ होती रहेगी। उन्होंने रियासी में श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि खुदा ऐसे लोगों को भेजे जो इस कृत्य को अंजाम देने वालों को दोजख का रास्ता दिखाए।

Highlight : 

  • फारूक अब्दुल्ला को बड़ा बयान
  • आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा
  • सरहदें अभी भी पूरी तरह बंद नहीं

आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रियासी में आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकी हिंसा तब तक जारी रहेगी जब तक पाकिस्तान के साथ सटी सीमा से घुसपैठ होती रहेगी। उन्होंने रियासी में श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि खुदा ऐसे लोगों को भेजे जो इस कृत्य को अंजाम देने वालों को दोजख का रास्ता दिखाए। कहा कि हमारी सरहदें अभी भी पूरी तरह बंद नहीं हैं वहां से घुसपैठ होती है।

सरहदें अभी भी पूरी तरह बंद नहीं

मीडिया के साथ बातचीत में डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बेशक यहां सुरक्षा परिदृश्य में सुधार आया है, लेकिन यहां आतंकवाद भी है। हमारी सरहदें अभी भी पूरी तरह बंद नहीं हैं, वहां से घुसपैठ होती है। सरहदों को पूरी तरह सील नहीं किया जा सकता। आप हर जगह नजर नहीं रख सकते। पाकिस्तान के साथ सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर घुसपैठ होती है और जब तक यह बंद नहीं होगी, यहां आतंकी हिंसा समाप्त नहीं होगी।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार सत्तासीन होने पर दी गई बधाई पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों मुल्कों के प्रधानमंत्री एक दूसरे को बधाईयां देते रहे हैं। यह एक परम्परा है कि जब किसी मुल्क में कोई नई सरकार बनती है तो दूसरे मुल्क की तरफ से बधाई दी जाती है। मैं चाहूंगा कि यह भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दोनों मिलकर इस पूरे क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान के बीच दोस्ती और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के लिए काम करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh