हिमस्खलन को लेकर कई राज्यों को चेतावनी जारी की है आपको बता दे कि चंडीगढ़ स्थित हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सीएएसई) ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए आज लगातार दूसरे दिन हिमस्खलन की चेतावनी दी है।
सीएएसई ने कहा कि आज शाम पांच बजे से अगले 24 घंटे के लिए यह चेतावनी प्रभावी रहेगी। एजेंसी द्वारा जारी परामर्श के अनुसार जम्मू और कश्मीर के बारामुला जिले के हिमस्खन की आशंका वाले स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा ज्यादा है जबकि राज्य के कुपवाड़ा और बांदीपुरा जिलों में कुछ कम खतरा है।
राज्य के अनंतनाग, रामबन, गंदेरबल, करगिल और लेह जिलों के लिए भी कुछ कम खतरे की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में लाहौल और स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर जिलों में कम खतरे की चेतावनी दी गई है।
जबकि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल के लिए भी कम खतरे की चेतावनी जारी की गई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



