जबर्दस्त भूस्खलन के कारण रामबन जिले में सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। कश्मीर को देश के शेष हिस्से से सभी मौसमों में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए अधिकारियों ने लोगों और मशीन को काम पर लगाया है।
अधिकारियों ने बताया कि जवाहर सुरंग-काजीकुंड खंड पर भारी बर्फबारी और रामबन एवं बनिहाल सेक्टर के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो जाने के एक दिन बाद राजमार्ग को रविवार को एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया था।
रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीता शर्मा ने बताया कि बनिहाल-रामबन खंड पर बैटरी चेशमा के नजदीक राजमार्ग पर भूस्खलन होने के कारण 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बंद हो गया। उन्होंने बताया, ”सड़क पर यातायात बहाल करने का काम जारी है और भूस्खलन के मलबे को साफ करने में कई घंटे का समय लगेगा।” श्रीनगर से जम्मू आ रहे 700 से अधिक फंसे हुये यात्रियों को रात भर चले अभियान के बाद बचा लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



