आज जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अमरनाथ यात्रा का आगाज होने वाला है। इस बार भी यात्रा की अवधि दो महीने से ज्यादा रखने की तैयारी की जा रही है। राजभवन में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बुधवार शाम को अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें यात्रा तिथियों की घोषणा की जा सकती है।
- आज जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का होने वाला है आगाज
- यात्रा की अवधि दो महीने से ज्यादा रखने की तैयारी
- अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बुधवार शाम को अहम बैठक प्रस्तावित
LG मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई
आपको बता दें राजभवन में शाम चार बजे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। तिथियां घोषित होने के बाद अप्रैल में अग्रिम यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।जम्मू-कश्मीर के निर्धारित अस्पतालों में यात्रियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम मार्ग से दैनिक आधार पर 10-10 हजार यात्रियों को पवित्र गुफा की ओर रवाना करने की अनुमति दी जाती है। देशभर की 500 से अधिक बैंक शाखाओं में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण होता है।
यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने का काम जारी
बता दें आगामी यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों की संख्या बढ़ाने के यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में श्रीनगर में यात्री निवास के निर्माण का काम चल रहा है। यात्रा के दौरान बरसात के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का बंद रहना बड़ी चुनौती रहता है। इस बार ऐसे हालात में हजारों यात्रियों को जम्मू से श्रीनगर तक रास्ते में ठहराने के लिए उचित व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जा रहा है।
2023 में आए थे 4.45 लाख श्रद्धालु
वर्ष 2023 की 62 दिन की रिकाॅर्ड यात्रा में 4.45 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। जबकि 2011 में सर्वाधिक 6.36 लाख और 2012 में 6.20 लाख यात्री पहुंचे थे।


Download Android App
Download iOS App





