जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई के सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। सुरक्षा गार्ड की सर्विस राइफल से ही उस पर हमला किया गया। जिले के बिजबेहरा शहर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता सजाद मुफ्ती के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) कांस्टेबल फारूक अहमद पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी।
ट्रेनों में दिए जाने वाले भोजन को लेकर मिली शिकायतें : पीयूष गोयल
पुलिस ने कहा, “यह घटना बाबा मोहल्ले में उस समय हुई, जब पीडीपी नेता अस्तान मस्जिद के अंदर शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे और उनका पीएसओ बाहर उनका इंतजार कर रहा था।” पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पीएसओ को करीब से गालियां मारी। कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर गार्ड की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में घेराबंदी की गई है।


Download Android App
Download iOS App



