जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हरियाणा के दो युवकों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रो ने बताया कि गंदेरबल में मोटरसाइकिल के ट्रक से टकरा जाने से उस पर सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में भारत भूषण (27) और गुरलाल सिंह (28) शामिल हैं। दुर्घटना के समय दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर लद्दाख से श्रीनगर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



