जम्मू कश्मीर में आत्मघाती हमला होने की भारतीय खुफिया एजेंसियों ने चिंता जताई है। इसी कारण से अमरनाथ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से राज्य सरकार ने कहा है कि वह अपनी यात्रा को जल्दी खत्म करे। साथ ही अमरनाथ दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को वापिस जाने की सलाह दी है। दरअसल, अमरनाथ यात्रा मार्ग से शुक्रवार को सुरक्षाबलों को स्नाइपर राइफल मिली है। जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया है। वही, राज्य सरकार ने घाटी में सुरक्षाबलों की संख्या अधिक कर दी हैं.
अमरनाथ यात्रा को जल्द खत्म करने और न जाने के पीछे मुख्य कारण इस प्रकार है…
– जम्मू कश्मीर के एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के रास्ते पर बरामद एम-24 स्नाइपर राइफल और आंतकी संगठन जैश ए मोहम्मद की तरफ से बड़े आतंकी हमले के खतरे के कारण सरकार ने अमरनाथ यात्रा में कटौती का फैसला किया।
– सरकार ने इसके पीछे इंटेलीजेंस रिपोर्ट का हवाला देते हुए आतंकी हमले की आशंका जताई है।
– एक रिपोर्ट में इस बात की चर्चा हैं कि पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की ओर से कश्मीर में आतंकी हमला करने योजना बना रखी है।
– भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा की गतिविधियों में काफी तेजी को नोटिस किया है।
– अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों पर स्नाइपर से हमले की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे पूरी तरह विफल कर दिया।
– इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र है कि कैसे पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की तरफ से कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए कई घुसपैठ की योजनाएं कर रखी है। इनमें कश्मीर घाटी में कई जगहों पर आत्मघाती हमले भी शामिल है।
– वहीं, सेना की तरफ से बताया गया कि पाकिस्तानी सेना लगातार कश्मीर में शांति भंग करने का प्रयास करती है। सेना के अधिकारी ने कहा कि कश्मीर में घाटी मेंं स्थिति सुधरी है और आतंकियों की संख्या में भी कमी आई है।
– अभियान के दौरान पाकिस्तान आयुध फैक्ट्री में निर्मित एक बारूदी सुरंग को जब्त कर लिया गया। बारूदी सुरंग पर पाकिस्तानी आयुध फैक्ट्री का निशान बना हुआ है।
– सूत्रों ने बताया कि जैश के पांच कमांडरों की घुसपैठ के बाद से घाटी में आतंकी हमले के खतरे के कारण सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



