उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर है, इसके मद्देनज़र यूपी पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा चाकचौबंद करने की पूरी तैयारी कर ली है।वही, यूपी के दो नेताओ के घर पर पहरा लगा दिया है, इसके अलावा यूपी पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
सीएम योगी के अयोध्या दौरे से पहले वहां के कुछ क्षेत्रीय लोगों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया । लोगों का आरोप है कि सरकार ने भगवान राम की मूर्ति के लिए जो भूमि अधिग्रहण की है उस भूमि का हमें सरकार के द्वारा पूरा व उचित मुआवजा नहीं मिला हैं।
पुलिस ने सीएम की सुरक्षा में बाधा डालने और प्रदर्शन करने की सम्भावना को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि भूमि अधिग्रहण को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर यह आरोप लगाया है कि वह पारदर्शी व्यवस्था का सही से उपयोग नहीं कर रहा है।
मीरापुर दोआबा में योगी करेंगे निरीक्षण
अयोध्या आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीरापुर दोआबा में उस स्थान का निरीक्षण करेंगे, जहां फटिक शिला के पास भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जानी है।


Download Android App
Download iOS App



