लद्दाख के उपराज्यपाल (एलजी) आर के माथुर ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
एक सरकारी बयान के मुताबिक, एलजी ने सिंह को लद्दाख स्वायत्त पर्वत विकास परिषद (एलएएचडीसी) चुनाव के बाद मौजूदा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। साथ में केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं की प्रगति के बारे में भी बताया।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘सिंह ने एलएएचडीसी चुनाव को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण रूप से कराने के लिए माथुर को बधाई दी और इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई प्रशंसा से उन्हें अवगत कराया।’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद एलएएचडीसी का पहली बार चुनाव हुआ है, इसलिए इसका विशेष महत्व है।
कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि पहली बार मोदी सरकार के तहत लद्दाख को एक विश्वविद्यालय, एक मेडिकल कॉलेज और एक इंजीनियरिंग कॉलेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



