जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रामगढ़ सेक्टर में चेतावनी जारी की गई है और इसकी वजह यह है कि पाकिस्तान से एक तेंदुआ के जम्मू – कश्मीर के सांबा जिले में घुस गया है जिसके बाद यहां लोगों में काफी हड़कंप देखने को मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि तेंदुआ शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सीमा सुरक्षा बल की चौकी के पास बाड़े को पार करके पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करते समय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
सभी पुलिस चौकियों पर किया गया अलर्ट जारी

बीएसएफ की संबंधित इकाई से सूचना प्राप्त होने के बाद सीमा पर स्थित सभी पुलिस चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि उन सभी से क्षेत्र में तेंदुआ की उपस्थिति के बारे में आम लोगों को सूचित करने और बाहर निकलते वक्त, खास तौर पर रात में, सावधानी बरतने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है और तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस पूरी घटना पर यहां के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तत्काल बीएसएफ की चौकी के पास स्थित केसो, बरोटा, लागवाल, पाखड़ी और अन्य गांवों में पहुंची।


Download Android App
Download iOS App



