उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को दमदमा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।
मनोज सिन्हा ने नवनिर्मित परिसर को भी भक्तों को समर्पित किया।
पवित्र गुरुद्वारा जीर्ण-शीर्ण स्थिति में था और प्रबंधन समिति के परामर्श से श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इसका पुनर्निर्माण किया गया।
मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि इस आध्यात्मिक विरासत स्थल का पुनर्निर्माण‘विरासत भी विकास भी‘, विरासत के साथ-साथ विकास सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प का प्रमाण है।‘‘
गुरुद्वारा भवन का पुनर्निर्माण किया है, छत और अंदरूनी हिस्सों को आगंतुकों के लिए बेहतर विविध सुविधाओं के साथ फिर से तैयार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



