अनंतनाग-राजौरी सीट वोटिंग शुरू, मतदान के लिए तैनात अर्धसैनिक बल

Summary :

Lok Sabha Election 2024: आज देशभर में लोकसभा चुनाव का छठा चरण है। देश के 58 सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं। इसी बीच जम्मू-कशमीर के अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी वोटिंग हो रही है।  अनंतनाग-राजौरी सीट लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार को करीब 19 लाख मतदाता वोट देने जा रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। 20 उम्‍मीदवारों का भविष्‍य 19 लाख मतदाताओं के हाथ में हैं। वहीं चुनाव को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं। Highlights छठे चरण के मतदान शुरू अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी वोटिंग  मतदान के लिए…

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: आज देशभर में लोकसभा चुनाव का छठा चरण है। देश के 58 सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं। इसी बीच जम्मू-कशमीर के अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी वोटिंग हो रही है।  अनंतनाग-राजौरी सीट लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार को करीब 19 लाख मतदाता वोट देने जा रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। 20 उम्‍मीदवारों का भविष्‍य 19 लाख मतदाताओं के हाथ में हैं। वहीं चुनाव को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं।

Highlights

  • छठे चरण के मतदान शुरू
  • अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी वोटिंग 
  • मतदान के लिए तैनात अर्धसैनिक बल

अनंतनाग-राजौरी सीट पर शनिवार को लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पीर पंजाल पर्वत के दोनों तरफ फैले इस संसदीय क्षेत्र में 20 उम्‍मीदवार चुनावी भाग्‍य आजमा रहे हैं। यह मुकाबला त्रिकोणीय है। पीडीपी अध्‍यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेकां के मियां अल्‍ताफ अहमद लारवी और जम्‍मू-कश्‍मीर अपनी पार्टी के जफर इकबालद मन्‍हास के बीच ये मुकाबला सीमित है। पोलिंग बूथ पर सभी इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा से प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। इससे मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्‍याएं नहीं आएंगी।

मतदान केंद्रों और अन्य स्थानों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल की एक सौ पचास से अधिक कंपनियों के अलावा जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस (जेकेएपी) और भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) के जवानों को तैनात किया गया है। सभी मतदान केंद्रों को दो श्रेणियों में बांटा गया है पहली श्रेणी में सामान्य क्षेत्रों में पड़ने वाले मतदान केंद्र शामिल हैं जबकि दूसरी श्रेणी में संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan