श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, उत्तरी सेना कमांडर ने अमरनाथ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा तैनाती का लिया जायजा

Summary :

अमित शाह के कश्मीर दौरे से पहले बुधवार को उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने दो अमरनाथ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा तैनाती का जायजा लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे के लिए श्रीनगर पहुंचे. यहां शाह समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे। 
अमित शाह के कश्मीर दौरे से पहले बुधवार को उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने दो अमरनाथ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा तैनाती का जायजा लिया। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि अधिकारी ने वहां तैनात इकाइयों का दौरा किया और बालटाल और पहलगाम में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
बयान में कहा गया है, “उन्हें सरकार की सभी एजेंसियों के बीच समन्वय और तालमेल की कमांडरों द्वारा जानकारी दी गई और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया गया।” अमित शाह बुधवार दोपहर को अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर जम्मू एवं कश्मीर की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। 

Desk Team