जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की आज पुन: अध्यक्ष निर्वाचित हुई। पीडीपी प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए यहां पार्टी कार्यालय में कराये गये चुनाव में सुश्री महबूबा निर्विरोध निर्वाचित हुई।
कश्मीर विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि प्राप्त सुश्री महबूबा ने 1996 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था और बिजबेहारा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और विधायक निर्वाचित हुई।
उन्होंने चार अप्रैल 2016 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



