कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी आंतकियों पर बड़ी कार्रवाई, हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर की संपत्तियां की गई कुर्क

Summary :

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को कश्मीर घाटी के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बासित अहमद रेशी की संपत्ति कुर्क कर ली।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को कश्मीर घाटी के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बासित अहमद रेशी की संपत्ति कुर्क कर ली। एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बासित रेशी की अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले का निवासी बासित इन दिनों पाकिस्तान में रह रहा है। बता दें कि हाल ही में  गृह मंत्रालय ने बासिक को आतंकवादी  घोषित किया था।
इससे पहले भी एक आतंकी की संपत्ति की जा चुकी है कुर्क
 इससे पहले एनआईए ने दो मार्च को आतंकवादी संगठन अल उमर मुजाहिदीन (एयूएम) के प्रमुख मुश्ताक जरगर की जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौहट्टा इलाके में स्थित संपत्ति को कुर्क की थी। यह दोनों आतंकवादी कश्मीर में लक्ष्य हत्या में शामिल थे। एनआईए की कार्रवाई तब हुई जब गृह मंत्रालय ने बासित अहमद रेशी को यूएपी)ए आतंकवाद गतिविधि नियंत्रित करने के लिए अधिनियम के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया है।
कुर्की का किया था नोटिस जारी
एनआईए के दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से कुर्की का नोटिस लगाया। नोटिस में लिखा है, यह जनता के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि अचल संपत्ति यूएपी)ए के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित बासित अहमद रेशी के स्वामित्व वाली बारामुला जिले के एडिपोरा तहसील त्रगिंर में स्थित 3.5 मरला की कृषि भूमि गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिनांक 13 फरवरी के आदेश के तहत कुर्क की जाती है।’

Desk Team