जम्मू & कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णोदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गयी 58 वर्षीय एक महिला श्रद्धालु का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि बिहार में रामपुर की रहने वाली रमाकाशी देवी को कल रात सीने में दर्द और बेचैनी हुई। उनके परिवार के सदस्य उन्हें लेकर नजदीक के एक चिकित्सालय गये।
अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेफर कर दिया गया।
हालांकि वहां लाये जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं के बाद आज शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



