श्रीनगर : जम्मू – कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू क्षेत्र के अरनिया सेक्टर में संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर आज पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने रमजान के पाक महीने की भी कद्र नहीं की। महबूबा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा , ‘‘ जम्मू में सीमा पर लगातार गोलीबारी दुख और चिंता का विषय है। हमारे देश ने आगे बढ़कर रमजान के दौरान अभियान नहीं चलाने की घोषणा कर शांति की पहल की लेकिन दुखद है कि पाकिस्तान ने इस पाक महीने की भी कद्र नहीं की। ’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को भी परस्पर तौर पर केंद्र की तरह शांति की पहल करनी होगी। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। जम्मू में गांवों और सीमा चौकियों पर आज तड़के पाकिस्तानी रेंजर की ओर से की गयी भारी गोलाबारी में चार नागरिकों की मौत हो गयी जबकि बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। इसके अलावा 12 अन्य जख्मी हो गए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



