महबूबा ने सउदी अरब में सिनेमागृहों से प्रतिबंध हटाये जाने के फैसले का किया स्वागत

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सउदी अरब सरकार में सिनेमागृहों पर दशकों से लगे प्रतिबंध को हटाये जाने संबंधी वहां के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए आज कहा कि आत्म-विश्लेषण और आत्म-उत्थान प्रगतिशील समाज का प्रतीक है।

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘ मैं सउदी अरब सरकार के द्वारा सामाजिक सुधार की श्रृंखला में देश के सिनेमागृहों से प्रतिबंध हटाये जाने के फैसले का स्वागत करती हूं।’

उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में कश्मीर घाटी में आतंकवाद के पैर पसारने के बाद यहां के सिनेमाघर बंद कर,शराब की दुकानें और ब्यूटी सलून बंद कर दिये गये थे।

वर्ष 1996 में डॉ. फारुक अब्दुल्ला की अगुआई वाली सरकार के कार्यकाल में बटवाड़ में ब्राडवे, सिविल सचिवालय के समीप नीलम और सिविल लाइंस में रीगल सिनेमाघर सरकार की ओर से आर्थिक मदद उपलब्ध कराये जाने के बाद फिर खोल दिये गये। शराब की दुकानें और ब्यूटी सलून भी खोल दिये गये।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे

Desk Team