जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। ईडी अधिकारियों के अनुसार मुफ्ती सुबह 11 बजे के आसपास ईडी कार्यालय पहुंची और उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि किस मामले में मुफ्ती की जांच की जा रही है।
दरअसल इस मामले को लेकर ईडी ने 5 मार्च को महबूबा मुफ्ती को समन भेजा था और दिल्ली में पूछताछ के लिए 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा था। इसके बाद ईडी ने 22 मार्च को उन्हें दिल्ली स्थित अपने ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 19 मार्च को उनके समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
इससे पहले 22 मार्च को वह ईडी के मुख्यालय में पेश नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धताएं थीं, जिन्हें रद्द नहीं किया जा सकता था। उन्होंने ने कहा कि वह श्रीनगर में पूछताछ किए जाने के लिए तैयार हैं और वह अपने आवास या वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पूछताछ को तरजीह देंगी।


Download Android App
Download iOS App



