पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) को भंग कर दिया। पीडीपी के 28 जुलाई को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस के एक सप्ताह पहले यह घटनाक्रम हुआ है। पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘महबूबा मुफ्ती ने पीएसी को भंग कर दिया है और निकट भविष्य में नयी इकाई पुनर्गठित की जाएगी।’’
पीडीपी अध्यक्ष के इस फैसले की कोई वजह नहीं बतायी गयी है, लेकिन पार्टी के सूत्रों ने कहा कि कई विधायकों और पूर्व मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। मोहम्मद खलील बंध, अल्ताफ बुखारी, हसीब द्राबू, इमरान अंसारी, आबिद अंसारी और अब्बास वानी (सभी पूर्व विधायकों) समेत कई नेता पीडीपी से अलग हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



