महबूबा मुफ्ती ने PDP-कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

Summary :

आजाद ने कहा था, ”पीडीपी के साथ न अभी और न भविष्य में किसी गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है।” उन्होंने पीडीपी के किसी नेता से मिलने से भी इनकार किया।

श्रीनगर : पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन के बारे में आई मीडिया रिपोर्टों को आज खारिज किया।

महबूबा ने एक ट्वीट में कहा,”जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए पीडीपी-कांग्रेस के बीच एक संभावित गठबंधन के बारे में मीडिया अटकलों के बारे में हंसी आती है। सोनिया जी और मेरे बीच भी बैठक होने की अटकल है। यह पूरी तरह से मनगंढत है और फेक न्यूज का एक और उदाहरण है।”

बता दें कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पहले ही सरकार गठन के लिए पीडीपी के साथ किसी तरह के समझौते को खारिज कर चुके है।आजाद ने कहा था, ”पीडीपी के साथ न अभी और न भविष्य में किसी गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है।” उन्होंने पीडीपी के किसी नेता से मिलने से भी इनकार किया।

Desk Team