सेना शिविर पर आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर में आज शोपियां इमाम साहब में सुरक्षा बलों पर ग्रैनेड से हमला हो गया है। हमले में कोई भी नुक्सान होने की खबर नहीं है। आपको बता दे कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के एक शिविर पर आज एक ग्रेनेड फेंका।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के इमाम साहिब में एसओजी के एक शिविर पर आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आतंकवादी वहां से फरार हो गये। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजकर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Desk Team