श्रीनगर : नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने रविवार को कहा कि राज्य में दीर्घकालिक शांति हासिल करने के लिये जम्मू कश्मीर के ‘‘असंतुष्ट’’ युवाओं से बातचीत करने की जरूरत है।
जम्मू कश्मीर के लिये स्वायत्तता बहाल करने की मांग करते हुए नेकां महासचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि पार्टी भारत के संविधान से बाहर जाकर या कुछ भी अनोखा नहीं मांग रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य के असंतुष्ट युवाओं के साथ बातचीत करने की आवश्यकता है। राज्य में दीर्घकालिक शांति का लक्ष्य मेलजोल और वार्ताओं पर रोक लगाने से हासिल नहीं किया जा सकता है। हमारे राज्य के युवाओं ने कभी खुद को इतना असंतुष्ट और अलग-थलग महसूस नहीं किया जैसा वे अभी महसूस कर रहे हैं।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अशमुकाम, पहलगाम और खानाबल इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।


Download Android App
Download iOS App



