श्रीनगर में प्रदर्शन की खबरें गलत : गृह मंत्रालय

Summary :

गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 10 हजार से ज्यादा लोगों के विरोध प्रदर्शन की खबरों को खारिज करते हुए आज कहा कि ये पूरी तरह से गलत और बनावटी है।

गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 10 हजार से ज्यादा लोगों के विरोध प्रदर्शन की खबरों को खारिज करते हुए आज कहा कि ये पूरी तरह से गलत और बनावटी है। 
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा कि ये खबर मूल रुप से एक समाचार एजेंसी ने तैयार की और पाकिस्तान के समाचार पत्र डान में प्रकाशित हुई। यह खबर पूरी तरह से गलत और बनावटी है। 
अधिकारी के अनुसार श्रीनगर और बारामूला में कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं लेकिन इनमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या 20 से अधिक नहीं थी। 
जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से धारा 144 लागू है।

Shera Rajput