केन्द, शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने कई जगह छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एनआईए की टीमों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रित्रर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहयोग से बारामूला, अनंतनाग, बांदीपोरा, सोपोर, पुलवामा और श्रीनगर सहित विभिन्न जिलों में छापेमारी की।
उन्होंने कहा कि जम्मू के कठुआ क्षेत्र में भी छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि ये छापेमारी किस विशेष आतंकवाद विरोधी मामले में की जा रही है।
एनआईए दो दिन से लगातार कर रही हैं छापेमारी
इससे पहले एनआईए ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सात जगहों पर छापा मारा था। इस दौरान चेवाकलां में आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के मामले में चार ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) गिरफ्तार किए गए थे, जिनसे भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। जैश ए मौहम्मद के समांकित चलने वाले आतंकवादी समर्थन टीआरएफ पर एनआईए जल्द ही शिंकजा कसने वाला हैं। जिस कारण एनआईए कश्मीर में तेजी के साथ आतंकवादियों की कुंडली खंगाल रही हैं


Download Android App
Download iOS App



