जम्मू संसदीय सीट के लिए अधिसूचना जारी, 26 अप्रैल को होगा मतदान

Summary :

जम्मू लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र देश भर के उन 88 संसदीय क्षेत्रों में एक है जहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। जम्मू के जिलाधिकारी और क्षेत्र के निर्वाचन (रिटर्निंग) अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने नामांकन दाखिल करने के लिए अधिसूचना जारी की। Highlights  जम्मू संसदीय सीट के लिए अधिसूचना जारी  नामांकनों की जांच छह अप्रैल को होगी  26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है  नामांकनों की जांच छह अप्रैल को उन्होंने…

जम्मू लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र देश भर के उन 88 संसदीय क्षेत्रों में एक है जहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। जम्मू के जिलाधिकारी और क्षेत्र के निर्वाचन (रिटर्निंग) अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने नामांकन दाखिल करने के लिए अधिसूचना जारी की।

Highlights 

  • जम्मू संसदीय सीट के लिए अधिसूचना जारी 
  • नामांकनों की जांच छह अप्रैल को होगी 
  • 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है 

नामांकनों की जांच छह अप्रैल को

उन्होंने कहा कि चार अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे जबकि नामांकनों की जांच छह अप्रैल को की जाएगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख आठ अप्रैल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू सीट से अपने मौजूदा सांसद जुगल किशोर को जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रमन भल्ला को उम्मीदवार बनाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team