Pahalgam Attack: दो पाकिस्तानी लश्कर और एक कश्मीरी आतंकवादी की हुई पहचान

Summary :

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकियों के स्केच जारी

पुलिस ने पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के स्केच और पहचान जारी की है। इनमें आदिल हुसैन थोकर, अली भाई और हासिम मूसा शामिल हैं। तीनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं और इन पर 20-20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवादियों का धरती के अंत तक पीछा करेगा और न्याय मिलने तक चैन से नहीं बैठेगा।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन आतंकवादियों के स्केच और पहचान जारी की हैं, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शामिल बताए जा रहे हैं जिसमें 26 लोग मारे गए थे। तीनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। पुलिस ने तीनों आतंकवादियों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। बता दें कि पहला स्केच अनंतनाग के मूल निवासी आदिल हुसैन थोकर का है। दूसरे आतंकी की पहचान अली भाई के रूप में हुई है, जिसे तल्हा भाई के नाम से भी जाना जाता है। तीसरे आतंकी की पहचान हासिम मूसा के रूप में हुई है, जिसे सुलेमान के नाम से भी जाना जाता है।

Pahalgam हमले पर भारत की कड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी राजनयिकों को भेजा पर्सोना नॉन ग्राटा नोट

भारत आतंकवादियों का धरती के अंत तक पीछा करेगा

लश्कर के तीनों गुर्गों में से मूसा और तल्हा के पाकिस्तानी आतंकवादी होने का संदेह है, जबकि थोकर एक कश्मीरी स्थानीय है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भारत तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक कि “न्याय” नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवादियों का धरती के अंत तक पीछा करेगा। बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलगाम में जिस क्रूरता से आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या की, उससे पूरा देश दुखी है।

कई समय से जम्मू-कश्मीर की घाटी में एक्टिव थे

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीनों आतंकियों की पहचान होने के बाद माना जा रहा है कि यह तीनों आतंकवादियोंं ने पाकिस्तान में कई वर्षो तक ट्रेनिंग पूरी की थी। इस ट्रेनिंग के बाद आतंकियों ने भारत में घुसपैठ की और कई समय से जम्मू-कश्मीर की घाटी में एक्टिव थे। साथ ही यह आतंकी पहले भी कई हमलों में शामिल थे। जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने आतंकवादियों के स्केच भी जारी कर दिए साथ ही सटीक जानकारी बताने वालों को 20 लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान कर दिया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।