पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा के नजदीक शनिवार को बिना किसी उकसावे के एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां कहा कि पाकिस्तानी सेना ने ज्ञारह बज कर बीस मिनट पर बिना किसी उकसावे के पुंछ इलाके के किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर की अग्रिम चौकीयों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार भी दागे। दोपहर एक बज कर 15 मिनट तक चली गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।


Download Android App
Download iOS App



