पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक पुंछ जिले में अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया।
रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के डेगवार सेक्टर में शाम को करीब 1845 बजे पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी 1915 बजे तक चली।’’
इससे पहले तीन अक्टूबर को भी पाकिस्तान ने अंतराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पुंछ और कठुआ जिले में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया था।
पाकिस्तान की तरफ से भारी हथियारों से की गयी गोलीबारी और मोर्टार शेल दागे जाने के कारण अग्रिम चौकियों और नियंत्रण रेखा से सटे हुए शाहपुर और गोत्रीया गांव के कई मकानों को नुकसान पहुंचा था।


Download Android App
Download iOS App



